UPS Last Date 30 Sep : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में शामिल होने की 30 सितंबर अंतिम तारीख है। इस बीच, केंद्र सरकार ने इस पेंशन योजना को लेकर कई अहम सुझाव दिए हैं ताकि सरकारी कर्मचारी समय रहते एक बेहतर फैसला लेने का मौका हाथ से न गंवा दें। डाक विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि सभी कर्मचारियों को इन हालिया बदलावों के बारे में बताना जरूरी है क्योंकि UPS में शामिल होने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2025 तय की गई है।