New Rule From October 1: अक्टूबर का महीना न केवल त्योहारों का है, बल्कि कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव का भी। अक्टूबर की पहली तारीख से बैंकिंग, पेंशन, रेलवे टिकट बुकिंग समेत सात बड़े क्षेत्रों में नए नियम लागू हो जाएंगे। ये बदलाव उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर डालेंगे। कुछ में सुविधा बढ़ेगी, तो कुछ में अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ेगी। ये नियम डिजिटल भुगतान को सुरक्षित बनाने, निवेश को लचीला करने और दलाली रोकने जैसे उद्देश्यों से लागू हो रहे हैं। आइए जानते हैं इन सात नियमों का विस्तार से विवरण और इनका आपके दैनिक जीवन पर प्रभाव।