दिल्ली-NCR में आई धूल भरी आंधी के पीछे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, गर्म-ठंडी हवाओं की टक्कर और थार रेगिस्तान की धूल जिम्मेदार है. तेज हवाओं से विजिबिलिटी कम हुई और धुंध छाई. IMD के अनुसार यह प्री-मॉनसून पैटर्न है, जिस पर क्लाइमेट चेंज का असर भी बढ़ता दिख रहा है.
