डीग में जमीन विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के 200 गज के प्लॉट को उसके गांव के ही कुछ लोग हड़पना चाहते थे। इसे लेकर उनमें विवाद चल रहा था। बुधवार को आरोपी गाली-गलौज करने लगे। जब युवक ने गाली देने से मना किया तो एक आरोपी ने युवक पर फायरिंग कर दी। इससे युवक की मौत हो गई। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना सीकरी थाना इलाके के गमोडकी गांव की बुधवार रात 11 बजे की है। SHO मुकेश चैंची ने बताया- गमोडकी गांव निवासी जगतार सिंह (46) की गोली लगने से मौत हुई है। मृतक के छोटे भाई जगजीत की ओर से शिकायत दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव परिजन को सौंप दिया गया है। 200 गज के प्लॉट को लेकर था विवाद भाई जगजीत सिंह ने बताया कि एक महीने पहले गांव में उन्होंने 200 गज का प्लॉट खरीदा था। इस प्लॉट को गांव के अमरीक सिंह, जसवंत सिंह, राजू और सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खी हड़पना चाहते थे। ऐसे में दोनों परिवारों के बीच एक महीने से रंजिश चल रही थी। बुधवार को चारों उनके घर के बाहर आए और गाली-गलौज करने लगे। भाई जगतार बाहर गया और उन्हें गाली देने से मना किया। अमरीक, जसवंत और राजू ने जगतार को पकड़ लिया। सुखविंदर ने कट्टा निकालकर जगतार की जांघ पर फायर कर दिया। इसके बाद सभी लोग फरार हो गए। गोली लगने के बाद जगतार को लेकर सीकरी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर से 50 मीटर की दूरी पर हत्या घटना जगतार के घर से 50 मीटर की दूरी की है। जगतार सिंह खेतीबाड़ी करता था। उसके 2 बेटी और एक बेटा है। आरोपी अमरीक, जसवंत और सुखविंदर तीनों एक ही परिवार के है, जबकि राजू तीनों का दोस्त है। इनपुट- उमेश बंसल, सीकरी, डीग … ये खबर भी पढ़ें… महिला की गला काटकर हत्या, पैर भी काटे:पैरों और कान में पहनी सोने-चांदी की ज्वेलरी ले गए बदमाश; तालाब में मिला शव प्रेमी ने पति पर धारदार हथियारों से हमला किया, मौत:भाई का आरोप-पत्नी के कहने पर की हत्या, 8 महीने से चल रहा अफेयर दिनदहाड़े घर में घुसकर सोते युवक पर फायरिंग,जयपुर रेफर किया:कंधे में लगी गोली, कई दिन से मिल रही थी जान से मारने की धमकी
