श्रीगंगानगर में प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के पति की हत्या कर दी। आरोपी ने पति पर सोते समय धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पत्नी के अवैध संबंधों का पता चलने के बाद पति की एक दिन पहले आरोपी प्रेमी के साथ बहस हुई थी। जिसके बाद महिला ने प्रेमी से पति की हत्या करवा दी। मामला अनूपगढ़ के रावला मंडी थाना क्षेत्र के एक केवाईडी गांव का है। एसएचओ बलवंत कुमार ने बताया- बुधवार रात 1 बजे सूचना मिली कि एक केवाईडी गांव में स्थित चौधरी ईंट भट्टे पर दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और घायल भादर सिंह निवासी 8 पीएसडी (रावला), और अमरीक 1-केडब्ल्यूएम (रावला) निवासी को रावला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया। भादर सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि अमरीक सिंह को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 8 महीने से चल रहा था अफेयर
मृतक भादर सिंह के बड़े भाई वीर प्रताप सिंह ने बताया- मेरे भाई भादर सिंह की 5 साल पहले खाजूवाला निवासी मनप्रीत कौर से शादी हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी है। भादर सिंह (मृतक) एक केवाईडी के चौधरी ईंट भट्टे पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। इसी भट्टे पर सतनाम सिंह पुत्र बख्तावर सिंह निवासी रावला भी काम करता था। 8 महीने पहले मनप्रीत और सतनाम सिंह के बीच में अवैध संबंध शुरू हो गया। वीर प्रताप को जब मनप्रीत के अफेयर के बारे में पता चला तो उसने उसे काफी समझाने की कोशिश की। मगर मनप्रीत ने सतनाम से मिलना बंद नहीं किया। एक महीने पहले मनप्रीत के मामा के साथ उसने फिर से समझाया, इस पर उसने अपनी गलती मान ली और आश्वासन दिया कि वह सतनाम से नहीं मिलेगी। पत्नी के अवैध संबंध को लेकर भादर सिंह काफी तनाव में रहता था। कुछ दिन पहले ही मनप्रीत अपनी बेटी को लेकर पीहर खाजूवाला चली गई। मृतक के भाई ने पत्नी और प्रेमी पर लगाया आरोप वीर प्रताप ने बताया-बुधवार को मनप्रीत से अवैध संबंधों को लेकर भादर का सतनाम से विवाद हुआ। इसके बाद मनप्रीत ने सतनाम को मेरे भाई भादर की हत्या के लिए उकसाया। इसके बाद रात 1 बजे सतनाम सिंह, गुरदास सिंह, गुरमीत सिंह बावरी, गुरजन्ट, गुरचरण सिंह निवासी 13 केएनडी ने एक राय होकर भट्टे पर अपने कमरे में सो रहे मेरे भाई भादर सिंह और उसके साथ अमरीक सिंह पर हमला कर दिया। लाठी, डंडे और गंडासी से किया हमला चौधरी ईंट भट्टे के मालिक और ग्राम पंचायत 365 हेड के सरपंच कुलदीप भाम्भू ने बताया- ईंट भट्टे पर काम करने वाले कुछ मजदूरों ने बताया कि बुधवार शाम भादर सिंह और सतनाम सिंह के बीच कहासुनी हुई थी। इस पर कुछ मजदूरों ने दोनों पक्षों से समझाइश कर एक बार की मामले को शांत कर दिया। इसके सतनाम सिंह मौके से चला गया। बुधवार रात में भादर सिंह अपने ट्रैक्टर के ड्राइवर अमरीक सिंह (35) साथ ईंट भट्टे पर बनी झुग्गी में सो रहा था। रात करीब एक बजे सतनाम सिंह अपने भाई और 2-3 अन्य लोगो के साथ उसकी झुग्गी में आया। इस के बाद लाठी, डंडों और गंडासी से सो रहे भादर सिंह और अमरीक सिंह में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर जब बाकी लोग जाग गए तो आरोपी मौके से भाग निकले। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
रावला एसएचओ बलवंत कुमार ने बताया-मृतक और घायलों के परिजनों के द्वारा अभी तक कोई लिखित रिपोर्ट दी गई है। घायल अमरीक के बयान ले लिए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। … यह खबर भी पढ़ें 16 दिन पहले रची थी पति के मर्डर की प्लानिंग:परिजनों को अफेयर का पता था, पढ़ाई का बहाना कर बॉयफ्रेंड संग रहना चाहती थी श्रीगंगानगर में पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्तों से पति की हत्या करा दी। युवती करीब 7 साल से बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में थी। उसके अफेयर की जानकारी परिजनों को भी थी। तीन महीने पहले अर्जु उर्फ अंजली (23) की शादी आशीष कुमार (27) से हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)
