ईरान जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर खतरे ने खाड़ी देशों को नई रणनीति पर मजबूर कर दिया है. महंगे और मुश्किल पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स पर फिर चर्चा शुरू हो गई है. सऊदी अरब से लेकर यूएई तक अब ऐसे रास्ते तलाशे जा रहे हैं, जो तेल-गैस निर्यात को ईरान के नियंत्रण से पूरी तरह अलग कर सकें.