कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा स्थित राजकीय स्कूल में कक्षा 10 और 12 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर इलेक्ट्रिक स्कूटी और टैबलेट जैसे पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सरकारी स्कूल में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भामाशाहों ने यह नवाचार किया। इसका लक्ष्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना और सरकारी स्कूलों में एडमिशन के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करना है। 90% से ज्यादा अंक लाने वालों को मिली स्कूटी विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार गोयल ने बताया- इस सम्मान समारोह में 90% से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले दो विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी गई। ये स्कूटी संग्राम सिंह द्वारा उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा, 85% से 90% के बीच अंक लाने वाले तीन विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए। वहीं, 80% से 85% के बीच अंक प्राप्त करने वाले 11 छात्र-छात्राओं को भामाशाहों की ओर से 2100 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई।

You missed