एक बेकाबू कार सड़क पर चल रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गई। हादसे में एक 7 साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि कार ड्राइवर समेत 6 लोग घायल हो गए। घटना जैसलमेर जिले के रामदेवरा थाना क्षेत्र की है। रामदेवरा थाने के एसएसआई प्रतापाराम ने बताया- घटना बुधवार सुबह 11 बजे रामदेवरा के नोखा चौराहे के पास की है। वीरमदेवरा (रामदेवरा) की ओर से आ रही कार ने मंदिर से दर्शन कर लौट रहे 6 पैदल श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। इस दौरान कार बेकाबू होकर पास में लगे एक टीन शेड के पोल से टकरा गई। हादसे में 7 साल के एक मासूम माहिर पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत 5 लोग घायल हो गए। पाली के झंवरिया गांव से आया था परिवार पुलिस ने बताया- घायल ड्राइवर की पहचान बंशीलाल (69) निवासी वीरमदेवरा (रामदेवरा) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में मृतक माहिर के मां ललिता, भाई रियान (2), विवान (3.5), सुमित्रा (32), वर्षा (10) निवासी झंवरिया (पाली) घायल हो गए। गाय को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुई कार प्रत्यक्षदर्शी पूनम सिंह ने बताया- कार के सामने अचानक एक गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर ने ड्राइवर ने कार को साइड में लिया। इस दौरान माहिर कार के नीचे आ गया। जिससे कार बेकाबू होकर बाकी श्रद्धालुओं से टकराकर पास में लगे टीन शेड के पोल में जा घुसी। घायलों को पोकरण जिला अस्पताल किया रेफर पुलिस ने बताया-घायलों को तत्काल रामदेवरा अस्पताल लेकर आया गया। जहां से उन्हें पोकरण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी श्रद्धालु पाली जिले के निवासी हैं और बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। … यह खबर भी पढ़ें 3 साल के मासूम को कार ने कुचला, मौत, VIDEO:सिर के ऊपर से टायर निकला; गाड़ी पीछे करते समय घसीटा, 20 जनवरी को बर्थडे था कोटपूतली-बहरोड़ में खेल रहे 3 साल के बच्चे की कार से कुचलने पर मौत हो गई। मासूम के सिर पर से कार का टायर गुजर गया। पीछे लेते समय बच्चा कार के साथ घसीटा। जिस बच्चे की मौत हुई उसका 11 दिन बाद ही जन्मदिन था। (पढ़ें पूरी खबर)

You missed