झुंझुनूं के पिलानी में सरकारी स्कूल में ड्यूटी पर जा रही महिला टीचर की स्कूटी को बोलेरो ने टक्कर मार दी। महिला टीचर स्कूटी से उछलकर करीब 10 फीट दूर जाकर गिरी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो चला रहा व्यक्ति भी टीचर है, वह भी सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। चिड़ावा रोड स्थित बाइपास तिराहे पर महिला टीचर के रोड क्रॉस करते समय भिड़ंत हो गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। घर से 500 मीटर दूर हुआ हादसा
पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया- स्कूटी सवार महिला टीचर दमयंती चांवरिया (45) निवासी चिड़ावा रोड, पिलानी की सड़क हादसे में मौत हुई है। दमयंती ग्रेड-3 टीचर थीं। उनकी पोस्टिंग करीब 8 किलोमीटर दूर सेडू की ढाणी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में थी। ड्यूटी पर जाने के लिए सुबह करीब 7.15 बजे स्कूटी लेकर निकली थीं। घर से 500 मीटर दूर बाइपास तिराहे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। बोलेरो को बाइपास स्थित लक्ष्मी कॉलोनी के रहने सीनियर टीचर मनोज सैनी चला रहे थे। मनोज सैनी चिड़ावा की राजकला बालिका स्कूल में ड्यूटी पर जा रहे थे। हादसे के बाद मनोज सैनी ने ही अन्य लोगों की मदद से दमयंती चांवरिया को बिरला अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियो को घटनास्थल से हटाकर जब्त कर लिया। 1 दिन पहले आया था बेटी का 12वीं का रिजल्ट
दमयंती चांवरिया के पति विक्रम चांवरिया गवर्नमेंट कॉलेज चिड़ावा में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं। उनके दो बच्चे हैं। बेटा कॉलेज में पढ़ रहा है, जबकि बेटी का 12वीं क्लास का रिजल्ट 1 दिन पहले ही आया था। बेटी के साइंस बायोलॉजी में 74 प्रतिशत नंबर आए। आज से ही बदला था स्कूलों का समय
प्रदेश में आज से ही स्कूलों का नया सत्र शुरू हुआ है। स्कूलों का समय भी 10 बजे से बदलकर सुबह 7 बजे कर दिया गया है। ……. ये खबर भी पढ़ें… बेकाबू कार ने 7 साल के मासूम को कुचला, मौत:पाली से रामदेवरा आया था परिवार, ड्राइवर समेत 6 लोग घायल जैसलमेर के रामदेवरा में बेकाबू कार सड़क पर चल रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गई। हादसे में एक 7 साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि कार ड्राइवर समेत 6 लोग घायल हो गए। (पूरी खबर पढें…)
