सवाई माधोपुर के रणथम्भौर में टाइग्रेस सुल्ताना का बेटा मलंग फिर से श्रद्धालुओं के सामने आ गया। झाड़ियों में बैठा मलंग (आरबीटी-2511) 20 मिनट तक श्रद्धालुओं के सामने बैठा रहा। अचानक झाड़ियों में दिखे बाघ को देख श्रद्धालु सहम गए। एकटक बाघ को देखते रहे और डिजिटल कैमरे में उसका वीडियो बनाते रहे। 4 दिन पहले इसी बाघ ने मंदिर के पास टूरिस्ट का रास्ता रोका था। दरअसल, बुधवार सुबह त्रिनेत्र गणेश मंदिर के रास्ते पर अटल सागर के पास झाड़ियों में बाघ बैठा नजर आया। इस बार मलंग रास्ते में नहीं था। इस वजह से ट्रैफिक प्रभावित नहीं हुआ। 15 मिनट बैठे रहने के बाद मलंग आमाघाटी की तरफ निकल गया। इस दौरान इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। लोग अपनी गाड़ियों में बैठकर इसे देखते रहे। अब देखिए मलंग की तस्वीर… श्रद्धालुओं को नजर आया बाघ जानकारी के अनुसार, आज बुधवार के चलते रणथंभौर टाइगर रिजर्व में साप्ताहिक अवकाश था। हालांकि बुधवार के चलते सुबह से ही त्रिनेत्र गणेश के धोक लगाने वाले श्रद्धालुओं की लाइन लगी थी। इसी दौरान सुबह 7 बजे अटल सागर के पास श्रद्धालुओं को बाघ के दीदार हुए। जिसे देखने के लिए यहां वाहनों को कतार लग गई। हालांकि सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टाइगर की मॉनिटरिंग शुरू की। बाघ आमाघाटी की ओर चला गया। 26 दिन में 4 बार टूरिस्ट के सामने आया, 1 बार बाइक पर झपटा मलंग सुल्ताना बाघिन का बेटा मलंग (आरबीटी-2511) 26 दिन में 4 बार टूरिस्ट के सामने आ चुका है। इसके साथ ही एक बार गश्त पर निकले वन कर्मियों पर भी झपट चुका है। अब देखिए मलंग की साइटिंग मलंग की साइटिंग की ये खबर भी पढ़ें… टाइगर ने 2 घंटे तक रोका पर्यटकों का रास्ता,VIDEO:त्रिनेत्र गणेश मंदिर के रास्ते पर बैठा रहा बाघ; टूरिस्ट की जिप्सी-कैंटर की लगी कतार रणथंभौर में कार की ओर बढ़ा टाइगर; VIDEO:टूरिस्ट्‌स की अटकीं सांसें, त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर 30 मिनट तक टहलता रहा वनकर्मियों पर झपटने वाले टाइगर ने रोका पर्यटकों का रास्ता:एक घंटे तक गाड़ियों के सामने घूमता रहा; वाहनों की लगी लंबी लाइनें रणथम्भौर में वनकर्मियों पर बाघ झपटा:बाइक से गश्त पर निकले थे, गाड़ी को दबोचकर खींचा; 10 मिनट तक अटकी रहीं सांसें

You missed