ईरान जंग को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के बयानों का “कैलेंडर” खुद उनकी रणनीति पर सवाल खड़े कर रहा है. कभी 2-3 दिन में जंग खत्म होने का दावा, तो कभी हफ्तों की बात—लगातार बदलते बयान भ्रम पैदा कर रहे हैं. पांचवें हफ्ते में पहुंची जंग के बीच अब साफ है कि जमीन पर हालात ट्रंप के दावों से बिल्कुल अलग हैं.