बिहार और महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में बीजेपी की राजनीति कॉमन फैक्टर है. दिलचस्प बात है कि बिहार में जेडीयू का जो हाल है, महाराष्ट्र में करीब करीब वैसा ही हाल एनसीपी का है. निशांत कुमार को जेडीयू का चेहरा बनाया जा रहा है, जबकि सुनेत्रा पवार ने कमान संभाल ली है – लेकिन भविष्य एक जैसा लगता है.