अजमेर में डोमिनोज ने शाकाहारी ग्राहक को वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा भेज दिया। आधे घंटे बाद कंपनी ने फोन करके बताया कि पिज्जा नॉनवेज था। तब तक ग्राहक पिज्जा खा चुका था। जानकारी मिलते ही ग्राहक की तबीयत बिगड़ गई। कई बार उल्टियां हुईं। कंपनी ने ग्राहक की शिकायत के बाद दोबारा वेज पिज्जा भिजवा। पैसे भी वॉलेट में वापस रिटर्न कर दिए। लेकिन ग्राहक ने गम्भीर लापारवाही का आरोप लगाते हुए कस्टमर केयर पर शिकायत की है। जिसमें बताया है कि बॉक्स पर वेज-नॉन वेज की कोई टैगिंग भी नहीं की गई थी। मामला पंचशील कॉलोनी का मंगलवार रात का है। यहां रहने वाले एक बिल्डर ने पिज्जा ऑर्डर किया था। वैशाली नगर न‍िवासी बिल्डर ने बताया- पंचशील नगर स्थित CSM मॉल के डोमिनोज से मंगलवार रात 9 बजे करीब वेज पिज्‍जा ऑर्डर किया था, इसकी डिलेवरी दी गई। हमने वो पिज्जा खा लिया। करीब आधे घंटे बाद कंपनी का कॉल आया कि गलती हो गई है। वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा दे दिया है। इस पर डोमिनोज वालों को बताया कि ये कोई गलती नहीं बल्कि बहुत बड़ी लापरवाही है। उन्होंने इसे ह्यूमन एरर बताया और माफी मांगते हुए पैसे र‍िफंड करने की बात कही। कंपनी ने वेज पिज्जा भिजवाया इसके बाद उन्होंने वेज पिज्जा भी भिजवा दिया। पैसे भी वॉलेट में वापस रिटर्न कर दिए। ये बहुत गलत किया और इसकी कस्टमर केयर पर शिकायत की गई है। उल्टी हो रही बिल्डर ने बताया- जीवन में कभी नॉनवेज पिज्जा नहीं खाया, कैसे पता चलेगा। हमने सोचा कि कोई नया फ्लेवर होगा। जब से पिज्जा खाया है, तब से उल्टी हो रही है। तबीयत भी खराब है। जब वेज-नॉनवेज पर टेगिंग करने का नियम है तो हमारे पास जो बॉक्स आया, उस पर कोई टेगिंग नहीं थी। जो बहुत बड़ी लापरवाही है। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने बिल पर दिए गए नम्बर 0145-2947550 पर सम्पर्क किया तो फोन लगा ही नहीं।