यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा रविवार रात जोधपुर में शादी के बंधन में बंध गए। राजस्थान मूल के कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा ने एक रुपए शगुन में शादी की। इसके बाद सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे अजीत भवन से अंशिका की विदाई हुई, जहां वह मां और बहन से गले लगकर रो पड़ीं। आज रात जोधपुर के लहरिया रिसॉर्ट में रिसेप्शन होगा। केके बिश्नोई के भाई भजनलाल ने बताया- विदाई से पहले तिलक की रस्म में एक रुपए का शगुन लिया गया। परिवार ने दहेज नहीं लिया और बेटी को ही सबसे बड़ा मानते हुए शादी की रस्म पूरी की गई। वरमाला में दिखा खास पल वरमाला के दौरान अंशिका जैसे ही माला पहनाने आगे बढ़ीं, केके बिश्नोई पहले पीछे हटे और फिर घुटनों पर बैठकर माला पहनी। इसके बाद बिश्नोई ने माला पहनाई तो अंशिका ने सिर झुका लिया। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और लोगों का अभिवादन किया। राजस्थानी लुक में नजर आईं दुल्हन शादी के दौरान अंशिका वर्मा राजस्थानी दुल्हन के लुक में नजर आईं। उन्होंने ऑरेंज और पीले रंग का राजपूताना लहंगा पहना, जिसमें हल्का सुनहरा काम था। सिर पर नारंगी चुनरी ओढ़ी हुई थी। माथे पर मांग टीका, बालों में हेड ज्वेलरी, कानों में झुमके और हाथों में हरे व सुनहरे रंग की चूड़ियां पहनीं। मेकअप हल्का रखा गया, जिससे पारंपरिक लुक साफ नजर आया। वहीं, केके बिश्नोई क्रीम कलर की शेरवानी और साफा पहनकर नजर आए। उन्होंने हाथ में तलवार भी थाम रखी थी, जो पारंपरिक राजस्थानी अंदाज को दर्शाता है। देखें, IPS अंशिका वर्मा की विदाई की तस्वीरें…
आज जोधपुर में रिसेप्शन शादी के बाद आज रात जोधपुर में रिसेप्शन होगा। इसमें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत वीआईपी लोगों को निमंत्रण दिया गया है। रात के प्रोग्राम में अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोगों को न्यौता दिया गया है। रिसेप्शन के बाद मंगलवार को दोनों बाड़मेर जाएंगे, जहां अंशिका का राजस्थानी रीति-रिवाज से गृह प्रवेश कराया जाएगा।
पहले रेंज रोवर, फिर घोड़ी से बारात लेकर पहुंचे संभल SP बता दें कि रविवार को दोपहर 12 बजे बारात बाड़मेर के धोरीमन्ना से रवाना हुई थी। जो रात को 8 बजे बारात जोधपुर के अजीत भवन पहुंची थी। IPS केके बिश्नोई पहले रेंज रोवर कार से कुछ दूर गए थे। फिर घोड़ी पर सवार हुए थे। पूरे रास्ते बारातियों ने जमकर डांस किया था। बिश्नोई के पिता सुजाना राम बिश्नोई ने भी बारातियों का साथ दिया। ————————————————————————————————- राजस्थान के IPS की वेडिंग सेरेमनी की ये खबरें भी पढ़िए… IPS दूल्हे घुटने पर बैठे, बरेली SP ने पहनाई वरमाला:जोधपुर में बारात लेकर पहुंचे, घोड़ी पर बैठकर मूंछों पर दिया ताव राजस्थान मूल के IPS अफसर व संभल (यूपी) एसपी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा की आज जोधपुर में शादी हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान केके बिश्नोई को वरमाला पहनाने के लिए जैसे अंशिका आगे बढ़ीं, IPS पहले पीछे हटे, फिर घुटनों पर बैठकर माला पहनी। इस दौरान बैकग्राउंड में कैलाश खेर का गाना ‘ओ री सखी मंगल गाओ री…’ बजता रहा। पूरी खबर पढ़िए हल्दी में पिता के साथ IPS बिश्नोई ने डांस किया:SP अंशिका के साथ राजस्थान में 29 मार्च को होगी शादी IPS कृष्ण कुमार (KK) बिश्नोई ने शुक्रवार को बाड़मेर के धोरीमन्ना में हल्दी के दौरान पिता के साथ DJ पर डांस भी किया। इस दौरान कलाकारों ने ‘संभल SP कृष्ण विश्नोई को ठरको’ गाया। पूरी खबर पढ़िए राजस्थान मूल के IPS की बरेली SP से सगाई, मंगेतर को गोद में उठाकर किया डांस राजस्थान मूल के IPS अफसर और संभल (यूपी) एसपी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा की सगाई हो गई। संभल में 26 मार्च को हुई सेरेमनी में दोनों ने स्टेज पर डांस किया। पूरी खबर पढ़िए
