डीडवाना में भारत विकास परिषद् द्वारा निःशुल्क हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। स्वर्गीय रामगोपाल एवं सोहनी देवी नागौरी की पुण्य स्मृति में यह दो दिवसीय शिविर कोट गेट स्थित राजकीय सिटी डिस्पेंसरी में रविवार को संपन्न हुआ। शाखा अध्यक्ष डॉ. गजादान चारण ने बताया कि इस शिविर में कोलकाता से पधारे प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीवल्लभ नागौरी ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने रोगियों को दवाइयों के साथ नियमित योगाभ्यास एवं प्राणायाम अपनाने की सलाह दी, और कहा कि योग शारीरिक ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। परिषद् के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव विनोद सेन ने इस अवसर पर कहा कि भारत विकास परिषद् सेवा एवं संस्कार के माध्यम से समाज में निरंतर सकारात्मक कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि परिषद् वर्षभर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करती है। सचिव सुरेन्द्र सोनी ने भी परिषद् के सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। । चिकित्सा प्रकल्प प्रभारी अमरीश माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में सहायक चिकित्सक के रूप में बांगड़ जिला अस्पताल के डॉ. तेजपाल भाकर एवं नर्सिंग ऑफिसर विमला चौधरी ने अपनी सेवाएं दीं। दो दिवसीय इस शिविर में कुल 151 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 136 मरीजों की ईसीजी जांच निःशुल्क की गई। स्वागताध्यक्ष ओमप्रकाश नागौरी ने अतिथियों का दुपट्टा, पुष्प एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया, जबकि उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परिषद् के पदाधिकारी एवं सदस्यगण—बालमुकुंद बगड़िया, लोकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश मोदी, सीपी गौड़, एलएन शर्मा, महावीर सिंह चौहान, एडवोकेट राजेन्द्र माथुर, महेश टाक, नितेश बाजारी, मोहन कच्छावा, कमल शर्मा, मनीष भारूका, अंकित अग्रवाल, भुवनेश शर्मा, दिनेश गहलोत, सुशील गौड़, अमित सोनी, नारायण नागौरी सहित कई गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया
