दैनिक भास्कर और अनएकेडमी की ओर से आयोजित वॉकथॉन में सैकड़ों शहरवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। एक कदम बेटी के नाम संदेश के साथ बेटियों का मान बढ़ा और शहर को नई पहचान मिली। आज सुबह नयापुरा स्थित उम्मेद क्लब से वॉकथॉन का शुभारंभ हुआ। बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक हर आयु वर्ग की सहभागिता देखने को मिली। 3 साल की नन्ही बच्ची से लेकर 70 वर्षीय बुजुर्ग तक सभी ने जोश के साथ कदमताल किया। ये मुख्य अतिथी रहे मौजूद मुख्य अतिथियों कल्पना देवी (विधायक लाडपुरा), संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल, आईजी कोटा रेंज राजेंद्र प्रसाद गोयल, प्रहलाद गुंजल, चैनसिंह राठौड़, दिलखुश मीणा और छगन माहूर, लोकेंद्र सिंह राजावत ने झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया व प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्कूलों, कॉलेजों, स्पोर्ट्स व फिटनेस क्लबों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी प्रतिभागियों को निशुल्क टी-शर्ट दी गई। नगर निगम कोटा, केईडीएल, भाटिया एंड कंपनी, केबीएस एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक डॉ प्रवीण गुप्ता, बीएसएन अकेडमी,चेयरमैन महावीर विजय,भारत विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक हितेंद्र पाठक एवं बीना पाठक, आर एस मित्तल कॉमर्स क्लासेज, निदेशक सीए रजनी मित्तल, सीए सिद्धार्थ मित्तल, मोदी एजुकेशनल ग्रुप चेयरमैन सुशील मोदी सहित कई संस्थाओं ने प्रायोजन किया। छाछ-लस्सी बांटी गई कोटा डेयरी की ओर से छाछ-लस्सी और सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा केले वितरित किए गए। लाइव डीजे, रुचि जौहरी का जुम्बा डांस, फिजियो फर्स्ट की निशुल्क फिजियोथेरेपी और एक्स्ट्रा डीएम फाउंडेशन द्वारा दवा वितरण आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का संचालन एंकर मनदीप और शिल्पा करेरिया ने किया।