राजस्थान मूल के IPS अफसर व संभल (यूपी) एसपी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा की आज जोधपुर में शादी होगी। धोरीमन्ना (बाड़मेर) में केके बिश्नोई के घर से दोपहर 2 बजे बारात जोधपुर के लिए निकली। शेरवानी पहने और काला चश्मा लगाए केके बिश्नोई ने हाथ में तलवार थाम रखी थी। वे जब घोड़ी पर बैठे तो ढोल-नगाड़ों की थाप पर घोड़ी भी नाचने लगी। इससे पहले, मां ने केके बिश्नोई को तिलक लगाकर शादी से जुड़ी रस्में निभाई। इस दौरान केके बिश्नोई भावुक हो गए। अंशिका प्रयागराज (यूपी) के रहने वाली हैं। जोधपुर के अजीत भवन में शादी की रस्मों में यूपी और राजस्थान, दोनों राज्यों की संस्कृति देखने को मिलेगी। 30 मार्च को लहरिया रिसॉर्ट में रिसेप्शन होगा। इसमें कई वीआईपी मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी शादी का निमंत्रण दिया है। शादी की थीम ‘कृष्णांशिका’ (The KrishnAnshika) रखी गई है। देखिए, शादी की रस्मों से जुड़ी PHOTOS… 26 मार्च को हुई थी सगाई धोरीमन्ना में 26 मार्च को सगाई और 27 मार्च को हल्दी की रस्म हुई थी। इसके बाद ‘बिंदौली’ फंक्शन हुआ। इसमें केके बिश्नोई अपने पिता के साथ नाचते नजर आए थे। तीन साल पहले मुलाकात, दोस्ती बदली प्यार में केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की तीन साल पहले गोरखपुर में मुलाकात हुई थी। समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों अफसरों ने अपने-अपने परिवार से बात की। परिवारों ने बैठकर शादी की बात फाइनल की। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपनी लव लाइफ को लेकर कोई पोस्ट नहीं की। … राजस्थान के IPS की वेडिंग सेरेमनी की ये खबरें भी पढ़िए… हल्दी में पिता के साथ IPS बिश्नोई ने डांस किया:SP अंशिका के साथ राजस्थान में 29 मार्च को होगी शादी IPS कृष्ण कुमार (KK) बिश्नोई ने शुक्रवार को बाड़मेर के धोरीमन्ना में हल्दी के दौरान पिता के साथ DJ पर डांस भी किया। इस दौरान कलाकारों ने ‘संभल SP कृष्ण विश्नोई को ठरको’ गाया। पूरी खबर पढ़िए राजस्थान मूल के IPS की बरेली SP से सगाई, मंगेतर को गोद में उठाकर किया डांस राजस्थान मूल के IPS अफसर और संभल (यूपी) एसपी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा की सगाई हो गई। संभल में 26 मार्च को हुई सेरेमनी में दोनों ने स्टेज पर डांस किया। पूरी खबर पढ़िए
