फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा रविवार को राजस्थान के पाली जिले के नारलाई स्थित प्राचीन आदिनाथ जैन मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मलाइका के आने की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग उनकी एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए उत्सुक दिखे। मारवाड़ क्षेत्र में छुट्टियां मनाने आईं मलाइका जानकारी के अनुसार, मलाइका अरोड़ा इन दिनों मारवाड़ क्षेत्र में छुट्टियां मनाने आईं हैं। वो नारलाई के विरासत होटल रावला नारलाई में ठहरी हुई हैं। बताया जा रहा है कि वो यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण का अनुभव कर रही हैं। प्राचीन और आध्यात्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है नारलाई उल्लेखनीय है कि नारलाई एक धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। आदिनाथ जैन मंदिर के अलावा, यहां तपेश्वर महादेव मंदिर और जैकल नाथ महादेव मंदिर भी स्थित हैं। यह क्षेत्र लेपर्ड सफारी के लिए भी प्रसिद्ध है। इन आकर्षणों के कारण नारलाई में साल भर देश-विदेश से पर्यटक आते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा के इस दौरे से क्षेत्र के टूरिज्म को और बढ़ावा मिलेगा। इनपुट- भारत सिंह राव, नारलाई. ये खबर भी पढ़ें: राजस्थानी गानों पर नाचे एक्टर पुलकित सम्राट, VIDEO:एक्टर वरुण शर्मा भी रहे साथ, दाल-बाटी-चूरमा का उठाया लुत्फ, पेंटिंग देखकर हुए चकित बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा हाल ही में जयपुर में नजर आए। दोनों कलाकार अपनी आगामी फिल्म राहू केतू के प्रमोशन के लिए जयपुर आए थे। जयपुर विजिट के दौरान दोनों ने शहर की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक स्वाद का अनुभव लिया। (पूरी खबर पढ़ें)
