भरतपुर में CNG स्टेशन पर कार में पहले गैस भरवाने की बात पर विवाद हो गया। आपसी कहासुनी के बाद सेल्समैन के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। घटना उच्चैन थाना क्षेत्र में 28 मार्च सुबह करीब 5 बजे की है, जिसका आज वीडियो सामने आया है। पहले घटना से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए … सुबह 5 बजे ड्यूटी के दौरान हुआ विवाद उच्चैन थाना SHO ने बताया- काशीराम निवासी चाखंडा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बताया- वह पेट्रोल पंप पर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान जयप्रकाश निवासी उच्चैन अपनी गाड़ी में CNG भरवाने के लिए आया। इस दौरान मैं पहले से दूसरी गाड़ी में CNG भरने के बाद रुपए ले रहा था। पहले गाली-गलौज, फिर शुरू कर दी पिटाई इसी दौरान जयप्रकाश ने गालियां देते हुए कहा – गाड़ी में CNG डालने की बात पर विवाद करने लगा। विरोध करने पर जयप्रकाश ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। जान से मारने की धमकी, नौकरी से हटाने की चेतावनी मारपीट के दौरान आरोपी ने काशीराम को धमकी दी कि वह उसे पेट्रोल पंप पर नौकरी नहीं करने देगा। साथ ही कहा कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इस हमले में काशीराम के चेहरे और शरीर पर चोटें आई हैं। इनपुट : विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर