जयपुर में विदेशी महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। युवकों ने सेल्फी लेने के बहाने महिला के गले में हाथ डाला और अपनी ओर खींचा। युवकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस की ओर से साइबर सेल की मदद से वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जलमहल की पाल पर विदेशी महिला के साथ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक विदेशी महिला को घेरकर उसके साथ जबरन सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं। युवक महिला के गले में हाथ डालकर अपनी तरफ खींचता रहा। युवकों ने विदेशी महिला को बीच में ले लिया, वह उनसे छूटकर बीच से निकलने का प्रयास करती दिखाई दे रही है। युवकों की पहचान की जा रही है ब्रह्मपुरी SHO हेमंत जनागल का कहना है कि महिला ने किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई। खुद सेल्फी खिंचवा रही थी, लेकिन युवकों की हरकत को देखते हुए जांच की जा रही है। वीडियो के सामने आने के बाद युवकों की पहचान की जा रही है। साइबर यूनिट की मदद से वीडियो के बारे में पता किया जा रहा है। ……….. ये खबर भी पढ़िए… ऑटो ड्राइवर ने विदेशी महिला से बुलवाई गालियां, VIDEO: जर्मनी से जयपुर घूमने आई थी, लौटकर शेयर किया वीडियो; आरोपी गिरफ्तार जयपुर में ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने 23 मार्च को विदेशी महिला से गालियां बुलवाई। महिला ने इसका वीडियो बनाया था, जिसे उसने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। जब वीडियो सामने आया तो पर्यटन थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला जर्मनी से जयपुर घूमने आई थी। (पढ़िए पूरी खबर)
