अजमेर के वैशाली नगर इलाके में कार सवार 3 बदमाश रिवॉल्वर लेकर घर में घुसे और NRI के अपहरण की कोशिश की। उसके साथ धक्का-मुक्की की। इतने में घर वाले वीडियो बनाने लगे। यह देख बदमाश भाग गए। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे कृष्णगंज थाना क्षेत्र में बधिर स्कूल के पीछे की है। वारदात के करीब 13 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। यह तक पता नहीं चल पाया कि आखिर जिस कार से बदमाश आए थे, वह किसके नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले
अजमेर उत्तर डीएसपी शिवम जोशी ने बताया कि शुक्रवार रात घर से एनआरआई गंगाधर शिवनानी (50) को किडनैप करने की कोशिश की सूचना मिली थी। कृष्णगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले हैं। धक्का-मुक्की, जबरन कार में बैठाने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि तीन बदमाश रिवॉल्वर लेकर उनके घर में घुसे और खुद को वारंट लेकर आने की बात कही। इस पर पीड़ित ने बदमाशों से कहा कि मैं अपने वकील से बात कराता हूं। इसके बाद बदमाशों ने पीड़ित गंगाधर से धक्का-मुक्की की और जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश की। पीड़ित के चिल्लाने पर परिवार के लोगों ने घटना का वीडियो बनना शुरू किया तो वो वहां से फरार हो गए। घर के बाहर आकर चिल्लाने लगे
गंगाधर ने बताया कि वो परिवार सहित कनाडा में रहते हैं। वो अपने बीमार भाई से मिलने अजमेर आए हैं। शुक्रवार को अपने बच्चों को जयपुर से लेकर रात करीब सवा 8 बजे अजमेर पहुंचे ही थे। इसके तुरंत बाद बदमाश भी वहां पहुंच गए। घर के बाहर पहुंचते ही बदमाश चिल्लाने लगे गंगाधर-गंगाधर। बातचीत के दौरान उन्होंने अपहरण का प्रयास किया। ——- यह खबर भी पढ़िए… जोधपुर में महिलाओं को टक्कर मारी, फिर पत्थरबाजी:मदद करने वालों से ही भिड़े आरोपी, हंगामे से गुस्साए लोगों ने की नारेबाजी जोधपुर में महिलाओं के साथ अभद्रता के बाद विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर पथराव किया। हंगामा करने वाले युवकों पर गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है। पढ़ें पूरी खबर…
