Share Market Holidays: भारतीय शेयर बाजार के लिए अक्टूबर 2025 एक लंबा ब्रेक वाला महीना साबित होने वाला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, इस महीने कुल 11 दिनों तक बाजार बंद रहेगा। इनमें 3 आधिकारिक छुट्टियां और 8 वीकेंड (शनिवार-रविवार) शामिल हैं। त्योहारों के कारण ट्रेडर्स को अपनी रणनीति पहले से प्लान करनी होगी, हालांकि दिवाली के दिन विशेष ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ का आयोजन होगा।
