India-US trade negotiations: अमेरिका ने भारत से साफ कहा है कि अगर वह अमेरिकी सामान बेचना चाहता है, तो उसे अपना बाजार खोलना होगा। अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ( Howard lutnik)ने कहा कि भारत को अमेरिका के नियमों के मुताबिक़ चलना होगा। वे भारत, ब्राजील और स्विट्जरलैंड जैसे देशों का उदाहरण देते हुए बोले कि इन देशों को अपने बाजार खोलने और अमेरिका को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों को (India US trade talks) बदलना होगा। खासकर भारत को रूस से तेल खरीदना बंद करना होगा। भारत ने कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अमेरिकी सामानों के लिए बाजार खोलने से इनकार (Market access India US) किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi) ने हमेशा कहा है कि वे देश के किसानों की सुरक्षा करेंगे, क्योंकि ये किसान भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा हैं। भारत चाहता है कि किसानों की आय और हित सुरक्षित रहें, इसलिए वह इस मामले में कोई समझौता नहीं करेगा।