श्री राम नवमी के मौके पर शुरवार को शहर के चांद बावड़ी शिव मंदिर से 15 झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में उत्साह से श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा से जुड़े ललित वर्मा ने बताया कि दोपहर में निकाली गई यात्रा में श्री राम-जानकी, हनुमान जी, शंकर भगवान, राधा-कृष्ण, बगलामुखी माता सहित करीब 15 झांकियां निकाली गई। इन सबसे आगे काली माता के अखाड़े प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। मार्ग में कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा चांद बावड़ी से रावण की बगीची, केसर गंज, मदार गेट, नला एवं दरगाह बाजार, महावीर सर्किल, नया बाजार, मदार गेट, कवंडसपुरा, पड़ाव होते हुए वापस चांद बावड़ी पहुंची। PHOTOS में देखें…