फतेहगढ़ उपखंड के लखा गांव में हाइटेंशन तार हादसे में घायल हुए विरमसिंह राजपुरोहित को न्याय दिलाने के लिए ग्रामीणों का धरना रविवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी, पूर्व विधायक रूपाराम, प्रधान जनकसिंह, आरएलपी नेता थानसिंह डोली और रामसिंह बोथिया समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।