बीकानेर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा रविवार को सड़क मार्ग से बीकानेर पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के घर पहुंचकर उनकी पत्नी व नोखा विधायक सुशीला डूडी से मुलाकात की। डोटासरा ने चिकित्सकों से भी डूडी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डूडी लंबे समय से कोमा में हैं और इन दिनों घर पर ही वेंटिलेटर पर उपचाराधीन हैं।