भावनगर के वरतेज में एक शादी, जो परिवार के खिलाफ जाकर की गई थी, खौफनाक अंजाम तक पहुंच गई. दो बेटों की मां की हत्या उसके ही पति ने कर दी, जिसे पहले हार्ट अटैक बताने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सच्चाई उजागर कर दी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.