डीग जिला सैन समाज की एक सामूहिक बैठक गुरुवार को डीग स्थित सैन धर्मशाला मंदिर, महादेव लाला वाले कुंड के पीछे आयोजित की गई। इस बैठक में 20 अप्रैल 2026 को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामजीलाल सैन और सामूहिक विवाह आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवराम सिंह जनूथर ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान यह भी तय किया गया कि 14 अप्रैल को सैन जयंती लाला वाले कुंड के पास स्थित सैन मंदिर में मनाई जाएगी। समाज बंधुओं से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। बैठक में समिति के संरक्षक घनश्याम मौरोली, उपाध्यक्ष मोहन साहरई, नन्नूराम जनूथर और सोहनलाल बाबूजी सहित पूर्व अध्यक्ष भरत घरवारी, रणवीर सिंह, विश्राम अध्यापक, रमेश अध्यापक, श्याम नालावत, पास्ता छैल बिहारी, जीवन सिंह, महेंद्र सिंह, सोनू सैन और मीडिया प्रभारी अमरदीप सैन भी उपस्थित रहे।
