दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में भगवान स्वामीनारायण की 108 फीट ऊंची किशोर योगी स्वरूप प्रतिमा की स्थापना की गई है. यह प्रतिमा उनकी कठिन तपस्या, त्याग और आध्यात्मिक अनुशासन का प्रतीक है, जो नेपाल के मुक्तिनाथ में उनकी तपस्या की याद दिलाती है.