Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों ने आज बुधवार को जबरदस्त पलटी खाई है। सोने में भारी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 3.88 फीसदी या 5,388 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट से महंगाई को लेकर चिंताएं कम हुई हैं। क्रूड ऑयल WTI गिरकर 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। यूएस डॉलर में भी गिरावट आई है। इससे यूएस फेड रेट कट को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं, इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है।