Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोने के भाव औंधे मुंह गिर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का भाव 5.33 फीसदी या 7,708 रुपये की गिरावट के साथ 1,36,784 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज हुई थी।
