लुधियाना में हलका दक्षिणी के कांग्रेस इंचार्ज ईश्वरजोत सिंह चीमा ने वोटर सूची पर कई सवाल खड़े कर दिए है। चीमा ने वोटर सूची में कुछ ऐसे बूथों को जांचा, जिसमें जीरो मकान नंबर पर वोट बनाए गए है। कई जगह तो एड्रेस लिखा ही नहीं है, लेकिन वोटर का नाम लिखा हुआ है। चीमा ने पत्रकार वार्ता करते वोटर सूची दिखाई। उन्होंने कहा कि इस वोटर सूची की वह डिप्टी कमिश्नर और चुनाव आयोग में शिकायत भी करेंगे। जीरो नंबर मकान बन बनी वोट चीमा ने कहा बूथ नंबर-53 में पहले 307 वोटों पर मकान नंबर जीरो लिखा है। इनमें वोटरों की आयु लगातार काम हो रही है। पहले 100 वोटरों की आयु 65 से 52 साल तक लिखी है। उसके बाद 201 से 300 तक के वोटरों की आयु 40 से 21 तक आयु दिखाई गई है और 300 से 307 तक 21 से 19 आयु के इसमें वोटर शामिल हैं। नाम की जगह लिखे वार्ड नंबर- चीमा चीमा ने कहा कि इसी तरह कई और ऐसे वोटर हैं, जिनके मकान नंबर लिखे ही नहीं है। बूथ नंबर-55 में पहले 100 वोटरों के हाउस नंबर जीरो से हैं। फिर इस बूथ में भी करीब 50 ऐसी अंदर और वोट है। जिनका मकान नंबर जीरो है। वोटर सूची में कुछ लोगों के नाम के सामने उनके पिता का नाम लिखने की जगह मकान नंबर लिखे है। कई जगह मकान नंबर में वार्ड नंबर लिख दिए है। इस तरह की वोट कैसे बनी है, ये बड़ा सवाल है। इस मकान में बीएलओ की पर्ची कैसे पहुंचेगी। जब भी कोई मकान बनता है, तो निगम से बाकायदा यूआईडी नंबर लगती है। इसे हम प्रिंटिंग की मिसटेक नहीं कह सकते, क्योंकि वोटर सूची में इतनी हेरफेर होना बड़ी बात है। डिप्टी कमिश्नर और चुनाव आयोग को दूंगा शिकायत उन्होंने कहा कि इस तरह की धांधली सामने आने के बाद अब डिप्टी कमिश्नर और चुनाव आयोग को शिकायत देंगे। हमारी पार्टी के सुप्रीमो राहुल गांधी जो वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं, वह बिल्कुल सही है। निगम चुनाव में भी जो वोटर सूची बनी थी, जो गुरुसिंह लोग हैं। उनके नाम के सामने पांडे या अन्य हिन्दू नाम लिखे हैं। सरकार को अब इस वोट चोरी का जवाब देना चाहिए।