जोधपुर में महिला ने ओढ़नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोस में रहने वाली 7 साल की बच्ची जब घर पहुंची तो गेट बंद था, लेकिन बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। बच्ची ने घटना की जानकारी चाचा को दी। चाचा ने छत के रास्ते घर में अंदर घुसे तो महिला फंदे से लटकी मिली और बच्चा पास में बिलख रहा था। यह घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में 22 मार्च को शाम करीब 5:30 बजे हुई। घर पर अकेली थी महिला जोधपुर के उचियारड़ा गांव के विश्नोईयों की ढाणी के रहने वाले मोहनलाल विश्नोई ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया- मेरी बेटी ममता विश्नोई (22) घर में अकेली थी। मैं और मेरी पत्नी एक शादी में गए हुए थे। रविवार शाम को गाय दुहने में मदद करवाने के लिए पड़ोस की ही 7 साल की लड़की घर आती थी। हमेशा की तरह वो रविवार को भी घर पहुंची तो उसने बाहर का दरवाजा बंद मिला, अंदर बच्चे के रोने की आवाजें सुनाई दी। चाचा को कमरे में फंदे से लटकी मिली मोहनलाल विश्नोई के अनुसार, बच्ची ने पास में रह रहे श्रवण राम (चाचा) को बताया। श्रवण राम मौके पर पहुंचे तो गेट बाहर से बंद था। इस पर वे छत के रास्ते अंदर घुसे, जहां एक कमरे में ममता फंदे से झूलती हुई मिली, जबकि पास में महिला का 3 साल का बच्चा रो रहा था। श्रवण राम ने तुरंत मुझे को सूचना दी। मैं मौके पर पहुंचे और ममता को लेकर एम्स गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कारणों का खुलासा नहीं, पुलिस जांच में जुटी महिला की शादी ओसियां के खाबड़ा खुर्द में करीब 5 साल पहले हुई थी। उसका 2 साल का बच्चा भी है। फिलहाल महिला के शव को एम्स की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। एयरपोर्ट थाना अधिकारी संतोष चौधरी ने बताया- पिता की ओर से मर्ग रिपोर्ट दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
