डोडाचूरा तस्करों का पीछा कर रही पुलिस पर बदमाशों ने15 राउंड फायर कर दिए। जवाबी फायरिंग के बाद बदमाश पिकअप को 10 किलोमीटर आगे जंगल में छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने एक करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत का मादक पदार्थ और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घटना प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र की है। इनपुट पर टीम ने की नाकाबंदी प्रतापगढ़ एसपी बी.आदित्य ने बताया- 22 मार्च को डीएसटी टीम को सूचना मिली कि एक संदिग्ध पिकअप धमोतर से धरियावद की ओर जा रही है। इस पर धरियावद थानाधिकारी हजारीलाल और डीएसटी टीम इंचार्ज प्रताप सिंह की टीम ने पाचागुड़ा स्थित रिसॉर्ट के पास नाकाबंदी की। पुलिस के पीछा करने पर की फायरिंग एसपी ने बताया सोमवार सुबह 4 बजे एक पिकअप बांसी की ओर से आती हुई दिखाई दी। जिसमें दो युवक बैठे थे। पुलिस टीम ने जब रूकने का इशारा किया तो एक युवक ने पिस्टल दिखाकर नाकाबंदी तोड़ दी और पिकअप को आरामपुरा जंगल की ओर भागी। पुलिस की टीम ने पीछा किया तो पिकअप में सवार बदमाश ने 15 राउंड तक फायरिंग की। इसके बाद जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश पिकअप को 10 किलोमीटर दूर जंगल में छोड़कर फरार हो गए। एक करोड़ से ज्यादा का डोडाचूरा जब्त पुलिस ने बताया-इसके बाद आरपीएस शक्ति दायमा और क्यूआरटी टीम और डीएसटी टीम ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया। मगर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। वहीं पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें कुल 38 कट्टों में 762 किलो 150 ग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ एक जिंदा कारतूस मिला। जिसकी कीमत अनुमानित कीमत 1 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपए है। एसपी बी.आदित्य ने बताया- वारदात को लेकर धरियावद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। … यह खबर भी पढ़े पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग, एक की मौत:तस्करी के शक में पीछा कर रही थी टीम, आरोपी के सीने में लगी गोली पाली जिले में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को दो गाड़ियों में नशे के सामान की तस्करी की सूचना मिली थी। पीछा करने पर एक गाड़ी में सवार युवक ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके सीने में गोली लग गई। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर)