सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान सैनिकों को आश्वस्त किया कि वे निश्चिंत होकर देशसेवा करें, उनके परिवार की जिम्मेदारी सरकार निभाएगी. जमीन विवाद, पुलिस शिकायत और आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों पर अधिकारियों को समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए. सीएम ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा.
