अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ राग खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब यूएस में दवाओं की कीमतों, घर खरीदारों और लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर भी असर पड़ने वाला है। ट्रंप ने ब्रांडेड और पेटेंटेड फार्मा प्रोडक्ट्स पर 100 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। इसके अलावा ट्रंप ने किचन कैबिनेट्स, बाथरूम वैनिटी व इससे जुड़े प्रोडक्ट्स, फर्नीचर्स और बड़े ट्रकों पर भी टैरिफ लगाया है। नई दरें 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगी। इस नए टैरिफ के बाद भारतीय फार्मा कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।
