पेंशनरों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने नवंबर में लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए खास इंतजाम किया है। केंद्रीय पेंशन व पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) कैंपेन 4.0 की घोषणा की है। यह अभियान 1 से 30 नवंबर 2025 तक देशभर के करीब 1,600 जिलों और उप-मंडलीय कार्यालयों में चलेगा। इससे बुजुर्ग पेंशनरों को लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने में आसानी होगी।