Gold Price Today: सोने की कीमत में शुक्रवार दोपहर तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव शुक्रवार दोपहर 0.13 फीसदी या 149 रुपये की तेजी के साथ 1,14,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 0.53 फीसदी या 724 रुपये की तेजी के साथ 1,37,780 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।