Food Processing Investment India 2025: भारत मंडपम में चल रहे वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 (World Food India 2025)में पहले दो दिन ही भारी सफलता मिली है। इस दौरान खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में कुल 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के समझौते (MOU) हुए हैं। इस आयोजन ने भारत को वैश्विक खाद्य उद्योग (Food Processing India) का बड़ा केंद्र बनाने में मदद की है और निवेश के नए रास्ते खोले हैं। दूसरे दिन 21 कंपनियों ने 25,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के समझौते किए। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) के अनुसार, दूसरे दिन 21 बड़ी कंपनियों ने 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस प्रकार पहले दिन की सफलता को आगे बढ़ाते हुए कुल निवेश की प्रतिबद्धताएं 1 लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गईं, जो भारत के खाद्य क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।