बरनाला में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस ने तीन युवकों को नशीली और प्रतिबंधित गोलियां बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से 250 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। सिटी इंचार्ज बलजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार तपा के दो व्यक्ति नशे के आदी हैं। वह बाहर से सस्ती दरों पर नशीली गोलियां लाकर एक अन्य युवक को सप्लाई करते थे। पुलिस की नशा विरोधी मुहिम के तहत की कार्रवाई यह तीसरा युवक भी नशे का आदी था और आगे इन गोलियों की बिक्री करता था। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सूरज कुमार उर्फ आंडा निवासी तपा, सुखा निवासी ढिल्लवां रोड तपा और संदीप सिंह उर्फ टींडा निवासी तपा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई के दौरान सहायक थानेदार गुरप्यार सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि पंजाब में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस अब तक दर्जनों तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। आने वाले दिनों में यह अभियान और तेजी से चल सकता है।