जोधपुर। लेह हिंसा मामले में गिरफ्तार सोशल वर्कर सोनम वांगचुक को जोधपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। शुक्रवार को विशेष विमान से जोधपुर लाकर वांगचुक को सेंट्रल जेल में बंद किया गया। वांगचुक के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है और इस कानून में बगैर जमानत एक से दो साल तक जेल में बंद रखने का प्रावधान है। उधर, वांगचुक का एक समर्थक सुजानगढ़ से जोधपुर आया और तिरंगा झंडा लेकर जेल के बाहर नारेबाजी की। रातानाडा थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।