Mutual Fund: लार्ज-कैप, फ्लेक्सी-कैप, मल्टीकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप कैटेगरी के ज्यादातर एक्टिव इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने पिछले एक साल में अपने बेंचमार्क इंडेक्स से कम रिटर्न दिया है। इस खराब प्रदर्शन की वजह से यह बहस फिर से शुरू हो गई है कि क्या निवेशकों को अपना मुख्य निवेश अब कम लागत वाले ‘पैसिव फंड्स’ में शिफ्ट कर देना चाहिए। लार्ज कैप फंड्स ने पिछले एक साल में 5.65% का रिटर्न दिया, जबकि इसके मुकाबले बीएसई 100 टोटल रिटर्न इंडेक्स ने 7.44% का मुनाफा दिया। एक्टिव फ्लेक्सी-कैप फंड्स ने 5.86% रिटर्न दिया, जो बेंचमार्क बीएसई 500 टीआरआइ के 8.62% रिटर्न से कम रहा। यही हाल मल्टीकैप जैसे फंड्स का भी रहा।