सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगर ने पर्यटकों का रास्ता रोक दिया। बुधवार दोपहर टाइगर अचानक त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर पहुंच गया। वह करीब एक घंटे तक रास्ते में वाहनों के आगे चहलकदमी करता रहा। इस दौरान गाड़ी में बैठे हुए टूरिस्ट टाइगर की फोटो क्लिक करते रहे। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर टाइगर की मॉनिटरिंग शुरू की। टाइगर करीब 3 घंटे तक आसपास के इलाके में घूमता रहा। वन विभाग के अनुसार, यह वही टाइगर (आरबीटी-2511) था, जिसने दो दिन पहले बाइक सवार वनकर्मियों की ओर झपटा था। देखिए, टूरिस्ट के सामने टाइगर की चहलकदमी की PHOTOS… गाड़ियों की लगी लंबी लाइनें रणथंभौर में बुधवार को वीकली ऑफ होने के कारण टाइगर सफारी बंद थी। बड़ी संख्या में पर्यटक रणथंभौर फोर्ट और त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंचे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे आड़ा बालाजी के पास टाइगर आरबीटी-2511 रास्ते पर दिखाई दिया। टाइगर काफी देर तक रास्ते पर चहलकदमी करता रहा, जिससे वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। करीब एक घंटे बाद टाइगर गोमुखी की ओर बढ़ गया। टाइगर का मूवमेंट शाम 5 से 6 बजे के बीच गोमुखी के पास नाले में भी बना रहा। इस दौरान वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी करती रही, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। बाघिन सुल्ताना का बेटा है यह टाइगर आरबीटी-2511 की उम्र करीब साढ़े तीन साल है। यह बाघिन सुल्ताना का बेटा है और अक्सर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर नजर आता रहता है। इसकी टेरिटरी रणथंभौर के जोन नंबर-1 में मानी जाती है। बाइक सवार वनकर्मियों पर किया था हमला 16 मार्च की सुबह टाइगर आरबीटी-2511 सुल्तानपुर वन क्षेत्र में गश्त के दौरान वनकर्मियों के सामने आ गया था। वह वनकर्मियों की ओर झपटा। दोनों वनकर्मी बाइक वहीं छोड़कर भागे और कुछ दूर आगे जाकर रुके। टाइगर ने बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। वहीं वनकर्मियों ने जिप्सी में पहुंचकर अपनी जान बचाई थी। … ये खबर भी पढ़ें… भरतपुर में लेपर्ड ने महिला की गर्दन दबोची:3 मिनट तक चेहरे पर चढ़कर पंजों से नोचा, मारने की कोशिश भरतपुर में गुरुवार सुबह 8 बजे खेत में काम कर रही महिला पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। लेपर्ड ने महिला की गर्दन को अपने जबड़ों में पकड़ लिया और घसीटने की कोशिश की। (पूरी खबर पढ़िए) रणथम्भौर में वनकर्मियों पर बाघ झपटा:बाइक से गश्त पर निकले थे, गाड़ी को दबोचकर खींचा; 10 मिनट तक अटकी रहीं सांसें सवाई माधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में 2 वनकर्मी बाल-बाल बचे। बाइक से गश्त के दौरान अचानक टाइगर सामने आ गया। पूरी खबर पढ़िए
