सरकारी स्कूल में आज (बुधवार) सुबह टीचर ने सुसाइड कर लिया। शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। इसकी जांच की जा रही है। मामला जोधपुर जिला मुख्यालय से करीब 54 किमी दूर कापरड़ा थाना क्षेत्र के कुड़ गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का है। करौली के रहने वाले थे
कापरड़ा थानाधिकारी सुनीता डूडी ने बताया- मुंशीलाल सैनी (52) कुड़ गांव के सरकारी स्कूल में तैनात थे। वह करौली के हिंडौन सिटी के रहने वाले थे। आज सुबह करीब 8 बजे ग्रामीण से हादसे की सूचना मिली थी। कापरड़ा थाने के एएसआई मनोहर सिंह की टीम और शिक्षा विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारकर पीपाड़ सिटी के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। सुसाइड नोट की होगी जांच
थानाधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है। सुसाइड के कारणों को लेकर अभी साफ कुछ नहीं कहा जा सकता। टीचर का परिवार करौली रहता है। परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके पीपाड़ पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। अलवर में तांत्रिक से परेशान टीचर ने की थी आत्महत्या
अलवर में तांत्रिक से परेशान सरकारी महिला टीचर गुड्डी देवी (35) ने अपने घर के कमरे में सुसाइड कर लिया था। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा था- जब वह 11वीं क्लास में थी, तब से ही तांत्रिक ने मुझे परेशान कर रखा है। अब जान देना ही आखिरी रास्ता बचा है। पढ़ें पूरी खबर… ———– सरकारी टीचर के सुसाइड की यह खबर भी पढ़िए… प्रिंसिपल मजाक उड़ाते हैं, लिखकर टीचर ने कर ली थी आत्महत्या करीब एक महीने पहले अलवर में सरकारी शिक्षक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। टीचर के पास से 4 पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि मैं बहुत बुरी स्थिति से गुजर रहा था। पढ़ें पूरी खबर…