हरियाणा के अंबाला में विस्फोटक के साथ पकड़ा गया अजमेर निवासी अली अकबर उर्फ बाबू पाकिस्तान में बैठे मास्टरमाइंड और आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था। अली अकबर इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी आतंकी से जुड़ा था। इसके बाद सिग्नल एप के जरिए कॉन्टैक्ट में थे। अनस और जगबीर भी अकबर के साथ पकड़े गए थे। तीनों इंटाग्राम के जरिए ही मिले थे। सूत्रों के अनुसार, अजमेर के दिल्ली गेट लोंगिया मोहल्ला के ऑटो चालाने वाले अली अकबर उर्फ बाबू ने पूछताछ में कबूला कि उसने पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी के कहने पर साथी अनस और जगबीर को दिल्ली में जामा मस्जिद के पास दोस्त रहमान के घर में रुखवाया था। साथ ही शहजाद भट्टी से रहमान को पेमेंट भी करवाया। अनस मेरठ के गुदली बाजार का रहने वाला है। वहीं, जगबीर अंबाला के कम्बासी का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि शहजाद भट्टी के कहने पर अली अकबर ने अन्य लड़कों का भी दिल्ली में ठहरने का इंतजाम किया था। अकबर ने सफदरजंग, निजामुद्दीन, पंजाब के मलेरकोटला, पठानकोट और अंबाला के तोपखाना केंट एरिया के वीडियो बनाकर शहजाद भट्टी को भेजे थे। इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि अली अकबर, अनस और जगबीर डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आए थे। आतंकी शहजाद भट्टी भी इंस्टाग्राम के जरिए युवाओं को जोड़कर नेटवर्क बना रहा था। तीनों भट्टी से जुड़ गए। भट्टी ने इंस्टाग्राम के बाद तीनों को सिग्नल एप के जरिए जोड़ लिया था। वहीं, मामले में एक चौथे साथी का नाम भी सामने आया है। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि हनुमानगढ़ उनका निशाना था। भट्टी के कहने पर ही पंजाब, हरियाणा, राजस्थान औरस दिल्ली में अलग-अलग जगह की लोकेशन भेजी थी। चौथे साथी को दिया था विस्फोटक का बैग शहजाद भट्टी के इशारे पर ही तीनों आरोपियों को विस्फोटक के भरा बैग चौथे साथी को देना था। इससे पहले ही अंबाला एसटीएफ ने पंजाब पुलिस के इनपुट पर आरोपियों को पकड़ लिया। अनस चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित किराए के मकान में रहता था। जगबीर को शहजाद भट्टी ने अमृतसर रेलवे स्टेशन के पास गेस्ट हाउस में ठहराया था। आरोपियों के मोबाइल से लोकेशन और चैट रिकवर की जा रही है। हनुमानगढ़ में ब्लास्ट की साजिश थी दरअसल, आरोपियों की पाकिस्तान से भेजे गए आरडीएक्स से हनुमानगढ़ में ब्लास्ट करने की साजिश थी। इससे पहले ही अली अकबर और उसके 2 साथियों को पकड़ लिया गया था। तीनों आरोपियों के पास से 2 किलो आरडीएक्स, आईईडी और विस्फोटक बरामद हुआ था। पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के इशारे पर ड्रोन के जरिए अमृतसर (पंजाब) में आरडीएक्स और अन्य सामान भेजा गया था। शहजाद भट्टी ने यह साजिश रची थी।
पिता रोडवेज से रिटायर्ड, आरोपी अजमेर में ऑटो चलाता था अजमेर के दिल्ली गेट लोंगिया मोहल्ला निवासी आरोपी अली अकबर अजमेर में ऑटो चलाता था। अली अकबर अजमेर के पीसांगन थाना क्षेत्र के गोविन्दगढ़ का निवासी है, अकबर के पिता मोहम्मद रमजान रोडवेज में कंडक्टर थे, अब रिटायर्ड हो चुके हैं। उसका बड़ा भाई अली असगर गेस्ट हाउस में नौकरी करता है। अली अकबर के 2 बच्चे हैं। ——– मामले से जुड़ी ये 3 खबरें भी पढ़िए… 1.विस्फोटक के साथ पकड़ा गया अकबर,पहले भी हो चुका गिरफ्तार:गेस्ट हाउस मालिक को धमकाया था- जानता नहीं मुझे, लॉरेंस गैंग से हूं हरियाणा के अंबाला में विस्फोटक के साथ पकड़े गए अजमेर निवासी अली अकबर उर्फ बाबू को पुलिस ने 4 साल पहले भी गिरफ्तार किया था। अली अकबर ने गेस्ट हाउस के मालिक इकबाल अहमद को धमकी दी थी। पूरी खबर पढें 2. घूमने की कहकर निकला था, RDX के साथ पकड़ा गया:3 आरोपियों के पास मिला पाकिस्तानी विस्फोटक, एक राजस्थान का; जानें- क्या बोला परिवार1 वह दिल्ली घूमने जाने की कहकर घर से निकला था। वह मर जाता तो ज्यादा सही होता। हम तो यही चाहते हैं। हम सरकार के साथ हैं। जिसने भी उसका माइंडवॉश किया, उसे पकड़ा जाए। हम सीधे-सादे लोग हैं और अपने काम से काम रखते हैं। जो ऊपर वाले को मंजूर था, वो हो गया। हम इस मामले में कड़ी कार्रवाई चाहते हैं। यह कहना है अंबाला (हरियाणा) में विस्फोटक के साथ पकड़े गए आरोपी अजमेर के अली अकबर उर्फ बाबू (30) के भाई अली असगर का। पाकिस्तान से भेजे आरडीएक्स से हनुमानगढ़ में ब्लास्ट करने की साजिश थी। (पढें पूरी खबर) 3. राजस्थान में बम ब्लास्ट के लिए पाकिस्तान से भेजा IED:4 दिन तक विस्फोटक का इंतजार करते रहे आरोपी, 3 जगह धमाके की साजिश राजस्थान में बम धमाके के लिए पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी ने साजिश रची थी। बॉर्डर एरिया वाले जिले हनुमानगढ़ में आतंकी ने इम्प्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) भी पहुंचा दी थी। (पढ़ें पूरी खबर)