अमृतसर में एक्टिवा की बाइक से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार गुस्साए युवकों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपियों ने उसे बीच सकड़ पर गिरकर जमकर लातें और थप्पड़ मारे। इस दौरान युवक छोड़ने की गुहार भी लगाता रहा, लेकिन आरोपी उसे पीटते रहे। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। घटना बटाला रोड इलाके की है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं, हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि युवक को पीटने वाले कौन हैं। जानिए वीडियो में क्या दिख रहा.. वायरल वीडियो में कुछ युवक एक अन्य युवक को बीच सड़क पर घेरे हुए दिख रहे हैं, उसके पास एक व्हाइट कलर की स्कूटी भी पड़ी थी। इस दौरान युवक जमीन पर पड़ा है। दो आरोपी उसे पहले तीन बार लातें मारते हैं, फिर एक अन्य आरोपी उसको दो बार थप्पड़ मारता हैं। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट जाती है। लेकिन कोई भी युवक की मदद के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद आरोपी युवक कुछ बातें करते हुए वहां से दूर चले जाते हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और इलाके में शांति बनाए रखें।
