पंजाब के लुधियाना में सबसे पुराना दरेसी का दशहरा मेले के ठेकेदार ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने मेला पूरी तरह से बंद कर दिया। अपनी कमीज उतार कर उसने विधायक अशोक पराशर पप्पी के खिलाफ रोष धरना भी दिया। उसने विधायक पर मेला चलाने की एवज में 10 लाख रुपए उगाही करने के गंभीर आरोप लगाए है। मेले के ठेकेदार अशोकी ने कहा- मैंने दरेसी दशहरा मेले का ठेके लिया हुआ है। मुझे विधायक अशोक पराशर पप्पी द्वारा पिछले 8 दिनों से परेशान किया जा रहा है। रोजाना मुझे कहा जा रहा है कि यदि मेला चलाना है तो 10 लाख रुपए दो। मुझे अपने दफ्तर में बुलाकर जलील किया गया है। मैं विशेष समुदाय से हूं मुझे जातिसूचक शब्द भी विधायक ने बोले। विधायक पर लगाया 10 लाख रुपए मांगने का आरोप अशोकी ने कहा कि विधायक ने खुद अपने मुंह से मुझे कहा कि उन्हें 10 लाख रुपए चाहिए, तभी वह मेला चलने देंगे। हम 70 वर्ष से दशहरा का त्योहार मना रहे है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद इमानदार है, लेकिन उनके विधायक पूरी तरह से भ्रष्ट है। विधायक पुलिस को भेज कर दुकानें बंद करवा रहा है। मैं कल पुलिस कमिश्नर के पास भी गया था। कई लोगों ने उन्हें कहा कि ये गरीबों का कामकाज है इसे चलने दो, लेकिन उन्होंने भी स्पष्ट रूप से मना कर दिया। पिछली बार विधायक के खुद के लोगों ने मेला चलाया था तो उसने किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी। लेकिन इस बार ठेका हमारे पास है तो वह पैसे मांग रहा है। निगम अधिकारियों ने हाथ खड़े किए अशोकी ने बताया कि पिछली बार एक ठेकेदार अजयपाल के साथ भी इस विधायक ने यही पंगा लिया था। मैं एससी कमीशन दिल्ली तक जाउंगा। दरेसी मेला कमेटी के जो सदस्य है उन्होंने 1 करोड़ रुपए हमसे मेले का लिया है अब वह भी पीछे हट गए है। अशोक पराशर पप्पी हिन्दू होकर हमारी बात नहीं मान रहे। मैं निगम कमिश्नर के पास गया था उन्होंने सीधा कह दिया कि हम कुछ नहीं कर सकते। निगम के अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए। मेरे सामने ज्वाइंट कमिश्नर नीरज जैन को भी विधायक ने फोन पर गालियां निकाली है तो हमारी क्या औकात। अशोकी ने कहा कि मैं आज विधायक पराशर से परेशान होकर ही खुद पर पेट्रोल डाल कर आत्महत्या करने लगा था। अब यदि सोमवार तक इन्होंने फिर हमें तंग किया तो सोमवार को मैं सुसाइड कर लूंगा। मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं और न ही मैं किसी तरह की रिश्वत विधायक को दूंगा। मैंने खुद ब्याज पर पैसे लेकर काम किया है। विधायक बोले-राजनीति के कारण मुझे बदनाम किया जा रहा विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि मुझे राजनीतिक कारणों से बदनाम किया जा रहा है। जिसके पास मेले का ठेका है उसके पास सिर्फ मैदान की जगह है। जबकि उसने सड़क तक दुकानें लगाई हुई है। यदि मेले में कोई दुर्घटना हो जाती है तो उससे बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि मैंने किसी से पैसे मांगे है तो उसका सबूत दें।