शिरोमणि अकाली दल ने सोमवार को फरीदकोट में पंजाब बचाओ रैली का आयोजन किया गया। पार्टी के सीनियर उपाध्यक्ष व हलका इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाणा की अध्यक्षता में आयोजित इस रैली को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में जितने भी बड़े विकास कार्य हुए हैं, वे अकाली दल की सरकारों के कार्यकाल में ही हुए। पिछली दो सरकारों में नहीं हुआ कोई काम उनकी सरकार जाने के बाद पिछली दो सरकारों के समय में विकास के नाम पर कोई बड़ा काम नहीं किया गया और अकाली सरकार के समय शुरू की गई कई लोक-भलाई योजनाओं को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि थर्मल प्लांट, बिजली ग्रिड, अनाज मंडियां, रजवाहे, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी,फोरलेन सड़कों,पुल सहित कई बड़े प्रोजेक्ट अकाली सरकारो के दौरान शुरू हुए। आप सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य के खजाने को दोनों हाथों से लूटा गया और जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया। उनके पिता स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल ने 22 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहते हुए पंजाब के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। शिअद को बताया पंजाब की असली क्षेत्रीय पार्टी आप,कांग्रेस और भाजपा दिल्ली से चलने वाली पार्टियां हैं, जबकि शिअद ही पंजाब की असली क्षेत्रीय पार्टी है जो केवल पंजाब के हितों के लिए काम करती रही है और करती रहेगी। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि 2027 में अकाली सरकार बनने पर किसानों को मुफ्त ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था की जाएगी। युवाओं के स्वरोजगार के लिए स्किल यूनिवर्सिटी बनेगी पीने के लिए साफ पानी उपलब्ध कराया जाएगा। युवाओं के स्वरोजगार के लिए स्किल यूनिवर्सिटी बनेगी और बिना ब्याज के 10 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। सरकारी नौकरियां 100 प्रतिशत और निजी संस्थानों में भी 75 प्रतिशत नौकरियां पंजाबियों के लिए आरक्षित होगी। शगुन स्कीम में एक लाख,आटा-दाल योजना में 30 किलो गेहूं मिलेगी व नए मोटरसाइकिल पर टैक्स माफ रहेगा। कबड्डी विश्व कप फिर करेंगे शुरू कबड्डी वर्ल्ड कप दोबारा शुरू होगा, पशु मेले और विरासती मेले आयोजित किए जाएंगे। सरकार बनने पर एक आयोग गठित किया जाएगा, जो तीन महीनों के भीतर दर्ज झूठे केस रद्द करेगा और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नशा-गैंगस्टरवाद जड़ से खत्म किया जाएगा।