पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए राजनीति पर तीखा हमला बोला. उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए. साथ ही मोतिहारी की घटना में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और स्पीडी ट्रायल की जरूरत बताई.
