अलवर में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- निकाय चुनाव अपने समय पर होंगे। वहीं एलपीजी गैस की समस्या पर उन्होंने कहा- जितनी समस्या दिखाई जा रही है, उतनी गंभीर स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया- ईरान की ओर से दूसरे देशों के तेल ठिकानों पर मिसाइलों से हमले करने और होर्मुज स्ट्रेट बंद करने से यह समस्या आई है। इससे तेल और गैस की आपूर्ति बंद है, जैसे ही होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा किल्लत मिट जाएगी। अलवर के दो दिवसीय दौरे के दौरान शहर में मीणा बालिका हॉस्टल के उद्घाटन पर रविवार को कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया से बातचीत में यह कहा। वहीं इससे पहले आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने मंत्री का हाथ पकड़कर मंच पर खींचा। फिर महिलाओं ने मंत्री के साथ डांस किया और उन पर फूल भी बरसाए। इस दौरान महिलाएं भी मंत्री के साथ उत्साह के साथ नाचती हुई नजर आईं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया। निकाय चुनाव में भाजपा का माहौल नजर नहीं आने के सवाल पर उन्होंने कहा- माहौल नजर आ रहा है। खुशी हो रही है, तभी महिलाएं डांस कर रही हैं। मुझे पकड़कर मंच पर ले गईं। राधा-कृष्ण की जोड़ी है। पहले देखें मंत्री किरोड़ी मीणा के डांस करने के PHOTOS कल अफसरों के साथ करेंगे बैठक
कृषि मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने बताया- जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक होगी। गर्मियों के मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम, पानी और बिजली की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से चर्चा की जाएगी, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अपने दौरे के दौरान मंत्री पहले मीणा समाज की बालिकाओं के निर्माणाधीन हॉस्टल के आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इसके बाद वे हसन खां मेवाती के शताब्दी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दशहरा मैदान पहुंचे।